मोहनपुर किफायती आवास परियोजना: 31मार्च तक लाभुक अंशदान नहीं देने पर रद्द कर वेटिंग के लाभुकों को मौका दिया जायगा

1

नगरीय प्रशासन निदेशालय के निदेश के आलोक में प्रधानमन्त्री आवास योजना अंतर्गत बन रहे मोहनपुर किफायती आवास परियोजना का शनिवार को नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक की गई। मोहनपुर में कुल 665 आवासों का निर्माण किया जा रहा है, जिसमे 620 आवासों का आवंटन कर दीया गया हैं। जिसमे मात्र 147 लाभुक द्वारा 1लाख रुपया प्रथम किस्त,3 लाभुक द्वारा द्वितीय किस्त 1लाख रुपया एवम 2लाभुकों द्वारा तृत्य किस्त 1लाख जमा किया गया हैं। ज्ञात हो की मोहनपुर में काम तेजी से कराया जा रहा है, और लाभुक अंशदान ना मिलने से इसके प्रगति पर भी प्रतिकूल असर हो रहा है। बैठक में ये निर्णय लिया गया कि 31 मार्च तक किस्त नही देने वाले लाभूको को रद्द करते हुए, वेटिंग के लाभुकों को मौका दीया जायगा। करीब 220 लाभुक अभी वेटिंग में है साथ ही जल्द किस्त देने वाले लाभुकों को प्राथमिकता देते हुए जल्दी गृह प्रवेश कराया जाएगा। वर्तमान में F और G ब्लॉक का कार्य 75% से ऊपर हो चुका है।और लाभुक अंशदान 3 लाख रुपया जमा करना है , साथ ही ब्लॉक A,B,C,D,E एवम H का कार्य 30% हो गया है इसमें लाभुक को प्रथम किस्त 1 लाख रुपया देना है जिसका समय 31मार्च तक दिया गया हैं। साथ ही लोन संबंधित आवेदन को बैंक भी भेजा जा चुका हैं। बैठक नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कु लाल की अध्यक्षता में लिया गया साथ ही मोहनपुर परियोजना में बिजली, पानी, फायर सेफ्टी संबंधित जरूरी निर्देश भी दिए गए। बैठक में , नगर प्रबंधक अनुज किस्पोटा, तकनीकी विशेषज्ञ नवनीत राज, सुमन कुमार आदि उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7htm

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *