हरियाणा (वासु के मेहता हरियाणा पॉलिटिकल ब्यूरो प्रमुख) I इस बार मॉनसून कब आ रहा है? कब केरल पहुंच जाएगा? देर से आएगा या जल्दी आ जाएगा? ऐसे कई सवाल लोगों के मन में उठ रहे हैं। खैर अब भारतीय मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर जानकारी दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मॉनसून के 4 जून के आसपास केरल पहुंचने की संभावना है। इससे पहले मॉनसून के केरल आने की संभावना नहीं दिख रही है। हालांकि, मौजूदा स्थिति में मॉनसून एक अच्छी स्थिति के साथ आगे बढ़ रहा है। मॉनसून की यह स्थिति बहुत महत्वपूर्ण है। ध्यान रहे कि, पिछले साल 29 मई के आसपास मॉनसून केरल पहुंच गया था।
आपको बतादें कि, मॉनसून आने की सामान्य तिथि 1 जून के आसपास मानी जाती है लेकिन मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, इस बार 1 जून सामान्य तिथि से करीब तीन दिन बाद मॉनसून दस्तक देगा। आपको यह भी बतादें कि, केरल में मॉनसून आने के साथ भारत में 4 महीने की वर्षा ऋतू की शुरुवात हो जाती है।
इस साल मॉनसून औसत रहेगा
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, इस साल मॉनसून सामान्य रहने की सबसे अधिक संभावना है। लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि, अगर सभी जगह लगभग समान बारिश हो तो स्थिति अच्छी रहेगी। कोई दिक्कत नहीं होगी। अगर हमें हर जगह समान बारिश मिलेगी तो कृषि पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। मौसम विभाग ने बताया कि, उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से कम बारिश होगी।
पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से लोगों को मिल रही राहत
फिलहाल, मॉनसून आने के पहले दिल्ली समेत आसपास के तमाम क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। पिछले दिनों बारिश से तापमान में गिरावट आई है। इससे पहले लोगों गर्म लपट के साथ भीषण गर्मी झेल रहे थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/m9ui