अभीष्ट कामना के निमित्त भोलेनाथ एवं माता पार्वती का भक्त कराएंगे गठबंधन
बासुकीनाथ। बासुकीनाथ में शनिवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर फौजदारी बाबा दरबार में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा मोर, मुकुट, पगड़ी, ध्वजा, गठबंधन, त्रिशूल मनौती अथवा किसी अभीष्ट कामना की प्राप्ति के लिए चढ़ाया जाता है। वहीं बड़ी संख्या में भक्तों के द्वारा गठबंधन भी कराया जाएगा। इसके पीछे मान्यता है कि विवाह योग्य पुत्री के माता-पिता अगर बाबा बासुकीनाथ एवं माता पार्वती का गठबंधन कराते हैं तो उन्हें जल्द ही योग्य दामाद बाबा भोलेनाथ एवं माता पार्वती की कृपा से प्राप्त होता है। वहीं पुत्री अथवा पुत्र के विवाह उपरांत विवाहित जीवन सुखमय हो इस कामना को लेकर भी गठबंधन कराया जाता है।