सदर प्रखंड के पारसिमला,गवालशिमला,बागनल,नेडूवापहाड़ी,मसानजोड़,रानीबहाल,मूड़जोड़ा गांव में स्थित दुर्गा मंदिर,काली मंदिर,लक्षमीमंदिर आस्था एवं भक्ति के साथ हर बिपतति से बचाने वाली मां विपदतारिणी की पूजा हुई। व्रती महिलाओं ने मां बिपततारिणी को तेरह तरह के फल, फूल, एवं मिष्ठान अर्पित कर परिवार के सभी सदस्यों की मंगलकामना एवं दिर्घायु की कामना की। महिलाओं ने एक दूसरे के कलाई पर डोरी बांधकर एवं सिंदूर लगाकर दिर्घायु की कामना की। पूरोहित लक्ष्मीकांत चक्रवर्ती ने विधि विधान के साथ पूजा कराय।