देवघर में बढ़ रहे हैं मुंह के कैंसर के मामले

IMG-20230114-WA0001
देवघर। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के हिस्से के रूप में सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने देवघर में मुंह के कैंसर के मामलों में वृद्धि पर शोध किया। उन्होंने पाया कि तंबाकू का उपयोग और मुँह की स्वच्छता की कमी देवघर में मुंह के कैंसर के मामलों का मुख्य कारण है, इस बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए उन्होंने सेंट फ्रांसिस स्कूल में एक विशेष सभा आयोजित की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य फादर अब्राहम कोलाडियाल ने विद्यार्थियों को इस जागरूकता को रिश्तेदारों और पड़ोसियों तक भी पहुंचाने की सलाह दी। युवा दिवस के इस मौके पर उन्होंने यह भी बताया कि तंबाकू एडक्टर्स की औसत आयु पहले 30 से ऊपर थी, अब यह घटकर 15 से 21 हो गई है, यह हमें बताता है की आजकल के युवा अधिक तंबाकू से संबंधित उत्पादों का उपयोग कर रहे हैं। विज्ञान कांग्रेस अभिज्ञान झुनझुनवाला, विश्व दीप, सुभोजीत बैनर्जी, आकर्ष और अक्षत द्वारा आयोजित की गई थी।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/plko

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *