निरसा I चिरकुंडा नगर परिषद के वार्डों में पेयजल की समस्या को झामुमो के युवा नेता रंजीत रवानी के नेतृत्व में महिलाओं ने नगर अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर पानी की समस्या को दूर नहीं किया गया तो झामुमो की ओर से आंदोलन किया जाएगा। मुख्यमंत्री को भी समस्या से अवगत कराया जाएगा। कहा कि वार्ड संख्या 8,18, 19, 21 सहित अन्य में भी पेयजल की समस्या है। चिरकुंडा शहरी जलापूर्ति योजना का कनेक्शन लोगों ने लिया है। नियिमत मासिक शुल्क भी जमा कर रहे हैं लेकिन वर्षो से पानी की समस्या झेल रहे हैं। कहा कि सरकार ने चिरकुंडा की जनता को पानी के लिए करीब 27 करोड़ रूपये दिया है। मेन्टेनेस के नाम पर सालाना एक करोड़ रुपए दिया जाता है बावजूद यहां के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। मौके पर रंजीत रवानी, खुशबु खातुन, आसमा खातुन,रुबीया परवीन, रूकसाना बानो, आदिल हुसैन, राम किशोर यादव आदि थे।