केन्द्रीय विद्यालय हेतु सांसद व डीसी ने किया स्थल निरीक्षण

9

गिरिडीह। गिरिडीह सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी और उपायुक्त गिरिडीह नमन प्रियेश लकड़ा ने बीती देर शाम केन्द्रीय विद्यालय के निर्माण हेतु स्थल चयन के लिए जिले में झारखंड कॉलेज डुमरी के समीप,कुलगो आइटीआआई के पास और चैनपुर में स्थल निरीक्षण किया। साथ ही तत्काल केन्द्रीय विद्यालय का संचालन केबी हाई स्कूल डुनरी के अतिरिक्त भवन एवं बेसिक स्कूल के भवन में करने हेतु उक्त दोनों विद्यालयों के भवन का भी निरीक्षण किया।वहीं सांसद व डीसी ने उक्त तीनों स्थानों के आसपास की शैक्षणिक वातावरण एवं आवागमन के साधन की भी जानकारी ली।उपायुक्त ने बताया कि जो जगह चयनित होगा, उस जगह में 3 वर्ष के अंदर विद्यालय भवन का निर्माण करना है और तब तक उक्त दोनों विद्यालय के अतिरिक्त भवन में केंद्रीय विद्यालय का संचालन किया जाएगा। वहीं सांसद ने कहा कि इसी सत्र से पढ़ाई चालू होगी।इस दौरान डुमरी एसडीएम प्रेमलता मुर्मू, डीडीसी शशिभूषण मेहरा,डीईओ निलिमा टोप्पो, डीएसई विनय कुमार, डुमरी बीडीओ सोमनाथ बंकिरा, डुमरी सीओ धनंजय गुप्ता, निमियाघाट थाना प्रभारी साधन कुमार,डुमरी थाना प्रभारी पवन कुमार सदलबल सहित जिप सदस्य प्रदीप मण्डल, जिप सदस्य प्रतिनिधि जीवाधन महतो व सुरेन्द्र कुमार,आजसू जिलाध्यक्ष गुड्डु यादव, विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी, सहायक अभियंता नगेन्द्र किस्कु, युवा आजसू नेता मोहन महतो, मुखिया जागेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।डीसी द्वारा किए गए स्थल निरीक्षण कार्य से स्थानीय निवासियों को आशा है कि शीघ्र ही क्षेत्र में पठन पाठन का बढ़िया स्तर विद्यार्थियों को उपलब्ध हो सकेगा।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/055b

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *