जर्नल में सारगर्भित आलेख और पुस्तक मेला के चित्रो को स्थान दिया गया है
देवघर। आज देवघर पुस्तक मेला के 20वां वर्ष के आयोजन में जर्नल प्रकाशन का एक नया अध्याय जुड़ गया। विदित हो कि इस वर्ष 20वां देवघर पुस्तक मेला विशेषांक के रूप में एक जर्नल प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया था जिसमें 5 विषयों पर उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों से पूरे देश से आलेख मंगाया गया था। उक्त जर्नल का आज सांसद डॉ निशिकांत दुबे के द्वारा अनेक शिक्षाविदों की उपस्थिति में लोकार्पण किया गया। जनकृति जो कि एक अंतरराष्ट्रीय जर्नल है, ने पुस्तक मेला विशेषांक का पीडीएफ जारी किया और लोकार्पण में वर्चुअल माध्यम से इसके संपादक डॉ कुमार गौरव मिश्र भी जुड़े और अपनी बातें रखा। इस जर्नल में आज़ादी के अमृत महोत्सव, इंटरनेट की दुनिया में किताबों का महत्व, भारतीय संस्कृति की विरासत का सुदृढ़ीकरण, डिजिटल शासन, टेक्नोलॉजी इनेबल्ड टीचिंग जैसे विषयों पर लगभग 15 आलेख और पुस्तक मेला के चित्रों को प्रकाशित किया गया है।