देवीपुर/देवघरI गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे देवघर विधायक नारायण दास ने आज देवीपुर प्रखंड के धोबाना बंदरवासा पथ का फीता काटकर किया शिलान्यास मौके पर सांसद श्री दुबे ने कहा कि यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज 3 के तहत निर्माण कराया जा रहा है इसके साथ ही आज और तीन सड़कों का शिलान्यास कार्यक्रम है जिसमें एक सड़क देवघर विधानसभा में और तीन सड़क मधुपुर विधानसभा में सुकृत प्रदान की गई है जिसकी लागत लगभग 32 करोड की है साथ ही बताया भविष्य में अगर इस सड़क में किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो उसकी मजबूती करण या चौड़ीकरण के लिए प्रधानमंत्री जी के द्वारा पैसा सुकृत की जाती है मौके पर विधायक नारायण दास ने कहा इस सड़क के बन जाने से यहां के लोगों को काफी लाभ मिलेगा जो यहां के ग्रामीणों की बहुत दिन से मांग थी जो आज पूरा हो रहा है वही रामुदी पंचायत के पूर्व मुखिया बबलू पासवान ने बिरनिया भाया को अलाहाबाद देवघर पथ जर्जर होने की बात सांसद और विधायक से की जिस पर विधायक और सांसद ने एक साथ इसे शीघ्र स्वीकृत कराकर निर्माण कराने की बात कही इस अवसर पर पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत बरनवाल विधायक प्रतिनिधि चुन्नू बरनवाल कमलेश यादव मुखिया प्रतिनिधि महावीर मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे
सांसद निशिकांत दुबे देवघर विधायक नारायण दास देवीपुर प्रखंड के धोबाना बंदरवासा पथ का किया शिलान्यास
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3x7s