सांसद निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर तंज, कहा – खुद बोले थे कि ‘राहुल गांधी को मार डाला’…तो आज संसद में बोलने वाला कौन था?

nishikant-dubey
395c6af49b9b1e009426cf9a9b54cb981672545301961369_original
नयी दिल्ली। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को लोकसभा में अडाणी समूह से जुड़ा मुद्दा उठाने और उससे सरकार को जोड़ने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए उनकी पार्टी से कुछ सवाल पूछे और दावा किया कि कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं की भी उद्योगपति गौतम अडाणी से नजदीकी रही है। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा, ‘यदि आप साबित कर दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी एक ही विमान में अडाणी के साथ गये थे तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।’

अभी सदन में जो बोल रहे थे, वह कौन थे?
राहुल गांधी ने आज सदन में चर्चा में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री के लिए सवाल किया था, ‘अडाणी जी आपके साथ कितनी बार विदेश गए? आपके विदेश जाने के बाद अडाणी जी कितनी बार उस देश गए?’ ऑस्ट्रेलिया में अडाणी को ठेका मिलने के राहुल के आरोप पर दुबे ने दावा किया कि अगस्त, 2010 में ऑस्ट्रेलिया में अडाणी को खदानें तत्कालीन कांग्रेस नीत सरकार ने आवंटित की थीं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पिछले दिनों अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कहा था कि उन्होंने अपनी छवि की परवाह नहीं की है और ‘राहुल गांधी को मार डाला’ है। इस पर दुबे ने राहुल से सवाल किया कि अभी सदन में जो बोल रहे थे, वह कौन थे? 

अडाणी ने ऐसा करना आपसे ही सीखा है’
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हिम्मत है तो इस बारे में स्थिति स्पष्ट करे। कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों की टोकाटोकी के बीच भाजपा सांसद ने कहा कि अडाणी के अमीरों की सूची में 609वें स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचने का दावा करने वाले राहुल गांधी बताएं कि ‘नेशनल हेराल्ड मामले में 50 लाख की कंपनी ने 90 करोड़ तक का साम्राज्य कैसे खड़ा कर लिया।’  उन्होंने कहा, ‘अडाणी ने ऐसा करना आपसे ही सीखा है।’
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/aurk

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *