ईचागढ़ I सरायकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड निवासी भारतीय जनता युवा मोर्चा सरायकेला खरसावां के जिला उपाध्यक्ष मनोरंजन महतो के घर उनके परिजनों व पिताजी से मुलाकात करने के लिए रांची लोकसभा के सांसद संजय सेठ गुरुवार को पहुंचे । सांसद श्री सेठ भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोरंजन महतो के पिताजी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने उनका कुशल क्षेम भी जाना। । सांसद ने अपने समर्थकों के साथ संगठन के संबंध में भी चर्चा किया। सांसद ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का पार्टी है। भाजपा हमेशा से ही कार्यकर्ताओं का हर सुख दुःख में भागीदारी रखता है। मौके पर ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक स्वर्गीय साधु चरण महतो जी के धर्मपत्नी भाजपा नेत्री सारथी महतो , नीमडीह के पूर्व जिला परिषद सदस्य अनीता पारित , ईचागढ़ विधान सभा के सांसद प्रतिनिधि मदन सिंह सरदार , बलराम महतो , अनिल सिन्हा , राजेंद्र सिंह मुंडा , शिशिर प्रमाणिक , सोनारी के मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार , दिवाकर सिंह ,नकुल गोराई ,बिमल महतो , सुशेन गोप , यदुपति गोप , धीरज महतो एवं भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
सांसद संजय सेठ युवा उपाध्यक्ष के घर पहुंचे, परिजनों से मिले
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/g61n