सांसद सुनील सोरेन ने मसलिया प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र का किया दौरा

10

मसलिया/ दुमका सांसद सुनील सोरेन ने शनिवार को मसलिया प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र का दौरा किया। सांसद श्री सोरेन बूथ स्तर में चल रहे बूथ सशक्तिकरण के कार्य मे कार्यकर्ता से मिलकर उत्साह वर्धन किया। साथ ही बूथ सशक्तिकरण के लिए कार्यकर्ता का मार्गदर्शन भी किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगो से मिलकर उनके समस्या को सुने तथा निराकरण का आश्वासन भी दिए। वही गुमरो पंचायत के सिरमा काजर निवासी स्वर्गीय कामदेव सिंह के परिजनों से मिलकर आर्थिक मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया। बिदित हो कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में स्वर्गीय कामदेव सिंह की मौत हो गई थी। जिससे पूरा परिवार शोक संतृप्त था।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/yn1d

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *