बिरनी। बिरनी प्रखंड क्षेत्र के केशोडीह पंचायत भवन में सांसद का आगमन हुआ। भाजपा के भरकट्टा मंडल अध्यक्ष अशोक वर्मा केशोडीह पंचायत के मुखिया के के वर्मा वा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे । सर्वप्रथम सभी ने महोदया का स्वागत वस्त्र एवं गुलदस्ता देकर किया। बता दें कि सांसद महोदया अन्नपूर्णा देवी केशोडिह पंचायत भवन में मिलकर एक दूसरे का हालचाल जानी ।विभिन्न प्रकार की चर्चा हुई जिसमें केशोडीह पंचायत भवन से लेकर बराकर नदी तक का जर्जर स्थिति सड़क को मरम्मत करने का चर्चा किया गया वही बेको धाम को तीर्थ स्थल बनाने को लेकर चर्चा किया गया। लोगों ने महोदया को अवगत कराया कि बिरनी में लगातार चोरी की घटना हो रही है और यहां की प्रशाशन हाथ पर हाथ रखे बैठी है जिससे लोगों में बहुत डर बना हुआ है। जिसमें सांसद महोदया अन्नपूर्णा देवी ने आश्वासन देते हुए कहा कि अपने कार्यकाल में सड़क मरोम्मत कराया जाएगा तथा बेको धाम को पर्यटन स्थल बनाने का प्रयास किया जाएगा एवं आने जाने का सड़क का भी निर्माण किया जाएगा । मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक वर्मा ,मनकडीहा मुखिया निरंजन कुमार, सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, समाज सेवी विशेश्वर साव ,बाबूलाल महतो, उपमुखिया अनूज पंडित ,मनीष वर्मा, सरजू महतो, तेजलाल महतो, अमरशक्ति , शिक्षक जगत महतो , गणपत महतो, राजेंद्र वर्मा, दयानंद कुमार के साथ साथ सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/14sp