मृत्युभोज सभ्य समाज के लिए अभिशाप, नीतीश तेजस्वी सरकार को गहलोत सरकार से सीख लेने की जरूरत – किरण देव यादव

सामाजिक बुराइयां कुरीतियां मृत्युभोज को बंद करने हेतु बिहार सहित पूरे देश में सरकार बनायें कानून

राजस्थान के गहलोत सरकार द्वारा मृत्यु भोज बंद करने की फैसले स्वागत योग्य, क्रांतिकारी व सराहनीय कदम

खगड़िया। राजस्थान के गहलोत सरकार द्वारा मृत्युभोज बंद करने तथा पंच सरपंचों को संदर्भित जिम्मेवारी सौंपने के फैसले को देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष सह बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक स्वागत किया है, तथा क्रांतिकारी फैसले लेने हेतु साधुवाद दिया।

समाजसेवी किरण देव यादव ने कहा कि उक्त फैसला समतामूलक समाज के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा। इससे निम्नवर्ग , गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों पर मृत्युभोज के कारण वह असहनीय आर्थिक बोझ से जूझना नहीं पड़ेगा। मृत्यु भोज सभ्य समाज में कोढ के रूप में कलंकित करने वाली कुप्रथा है। मृत्यु भोज बंद होने से पाखंडवाद कर्मकांड अंधविश्वास पर रोक लगेगी।

सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने बिहार के नीतीश तेजस्वी सरकार से राजस्थान के सरकार से सीख लेने, सामाजिक बुराइयां कुरीतियां पर रोक लगाने एवं बिहार में भी मृत्यु भोज बंद करने संबंधित कानून बनाने की मांग किया।

देश बचाओ अभियान से जुड़े मोहम्मद सुहेल, उमेश, मधुबाला, दिनेश, दानवीर, नयन, कमल किशोर, मंचन, धर्मेंद्र, सुनील, आदि ने राजस्थान में मृत्यु भोज को बंद करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए फैसले को स्वागत किया एवं साधुवाद दिया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/1e0j

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *