देवघर। क्रिसमस पर्व को लेकर सार्वजनिक स्थलों में पार्क आदि स्थानों में भीड़भाड़ होने के कारण ज्यादा गंदगी हो गई थी। जिसे नगर आयुक्त ने जल्द से जल्द साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नववर्ष के पूर्व सारे शहरों में साफ सफाई व्यवस्थित हो। कार्य एजेंसी एमएसडब्ल्यूएम के प्रतिनिधि को नियमित डोर टू डोर कूड़ा उठाओ हेतु निदेशित किया गया। सभी वार्ड जमादारों को अपने वार्ड क्षेत्रों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु कहा गया है। विशेष सफाई के तहत काली राखा कुष्ठ आश्रम एवं सदर अस्पताल के आसपास साफ सफाई कराए जाने का निर्देश दिया गया। पथ प्रकाश के संबंध में नगर आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी जोनल प्रभारी अपने जोन में भ्रमण करेंगे एवं जितने भी खराब लाइट है या कार्य नहीं कर रहे उसे नववर्ष पूर्व ठीक करेंगे। जलापूर्ति में भी संबंधित पदाधिकारियों को भी पानी से अगर किसी भी प्रकार संबंधित शिकायत है तो उसे को दूर कर जलापूर्ति करने का निर्देश दिया। बैठक में नगर प्रबंधक मृणाल कुमार, सतीश कुमार दास, सुधांशु शेखर, नगर मिशन प्रबंधक हिमांशु शेखर, वरीय सफाई निरीक्षक अजय कुमार, एमएसडब्ल्यूएम से विशाल भट्ट आदि उपस्थित उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/28ii