औरंगाबाद के सांसद सुशील सिंह से राष्ट्र लेखक डॉ. अभिषेक कुमार की मुलाकात हुई

साहित्यकार डॉ. अभिषेक कुमार औरंगाबाद सहित देश के गौरव : सांसद सुशील सिंह

17

जाने माने प्रख्यात कई मंचो से साहित्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में  सम्मानित एवं लोकमंगलकारी अद्भुत कार्यकुशलता के धनी डॉ. अभिषेक कुमार ने औरंगाबाद के लोकप्रिय सांसद सुशील सिंह से उनके निज निवास सिंह कोठी में शिष्टाचार मुलाकात किया और साहित्य से सामाजिक मनोवृत्ति बदलाव के संदर्भ में विस्तृत चर्चा किया। डॉ. अभिषेक कुमार बिहार राज्य नबीनगर के जयहिन्द तेंदुआ ग्राम के निवासी है और वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार के ग्राम्य विकास विभाग, आजमगढ़ जिला में ब्लॉक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं और साहित्य जगत में कम समय में ध्रुव तारा की भांति उभरे हैं तथा देश में साहित्य पठन-लेखन की एक विशेष अलख जगा दिए हैं। राजस्थान नगौर के महंत श्री डॉ. नानक दास जी महाराज के मार्गदर्शन में लिखित ऐतिहासिक स्वलिखित पुस्तक “आधुनिक भारत के निर्माण में सद्गुरु कबीर का योगदान” सांसद सुशील सिंह को भेंट किया जो हाल ही में नई दिल्ली में गणमान्य लोगों के बीच विमोचन हुआ था। इस पुस्तक के खासियत यह है कि इसकी प्रासंगिकता को देखते हुए भारत के कई राज्यो के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व साधु-संत, विशिष्टजनों का शुभकामना संदेश प्राप्त हुआ था। यह पुस्तक 27 भाषाओं में अब तक अनुवाद हो चुका है जिसका एक मंच से एक साथ प्रकाशित हुआ था जो भारतीय साहित्य के इतिहास में अनूठा कार्य है जिसके लिए डॉ. अभिषेक कुमार को राष्ट्र लेखक व साहित्य में डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी प्रदान की गई थी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/87hl

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *