झारखंड विधान सभा की आवास समिति की बैठक, दिये आवश्यक निर्देश 

IMG-20230213-WA0015
देवघर। रविवार को देवघर परिसदन में झारखंड विधान सभा की आवास समिति द्वारा देवघर परिसदन में अधिकारियों संग बैठक करते हुए लंबित पड़े आवास योजनाओं व विभिन्न विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक में सभापति ग्लेन जोसफ गॉलस्टेन द्वारा लंबित आवास योजनाओं की समीक्षा करते हुए समय से पूर्ण किए जाने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इसके अलावे बैठक के दौरान सभापति ग्लेन जोसफ गॉलस्टेन द्वारा विभाग वार समीक्षा की गई। साथ ही विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा समर्पित प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सरकारी भवनों में पेस्ट कंट्रोल सुनिश्चित करते हुए प्रतिवेदन समिति को समर्पित करने के निर्देश दिया गया। इसके अलावा उन्होंने आवंटन के योग्य भवनों का हैंडओवर त्वरित गति से करने के निर्देश दिया। साथ ही बैठक के दौरान भवन निर्माण में आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा पुलिस थानों के भवन की स्थिति एवं जर्जर भवनों की संख्या के बारे में जानकारी ली गई तथा वस्तुस्थिति से अवगत कराने हेतु प्रतिवेदन समर्पित करने के निर्देश दिया। बैठक में सरकारी विद्यालयों के भवनों में खिड़की, दरवाजे एवं बिजली के साथ शौचालय एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/37z1

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *