नेपाल की पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद ज्वाला कुमारी साह पाहुंचीं बाबा नगरी

राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष ध्रुब प्रसाद साह के द्वारा किया गया भव्य स्वागत

समाज की महिला विदेशों में भी राजनीतिक भागीदारी कर रही हैं सुनिश्चित-ध्रुव प्र साह

22

देवघर/ नेपाल की पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद ज्वाला कुमारी साह बाबा नगरी देवघर पहुंची और बाबा बैधनाथ का दर्शन पूजन किया।इस दौरान मौके पर भारतीय मध्य वैश्य सभा के सदस्यों द्वारा उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया।इस दौरान मौके पर राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह और झारखण्ड युवा अध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता मौके पर मौजूद थे।इसी क्रम में श्रीमती साह को ऊक्त दोनों लोगों के द्वारा बाबा बैधनाथ की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया।बताते चलें की श्रीमती साह  मुंगेर जिला में बरियारपुर स्थित माता सती स्थान में पूर्वांचल बिहार झारखंड मध्य देशीय वैश्य सभा के बैनर तले माता सती की169वां,दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं थीं।बाबा बैधनाथ के दर्शन पूजन कर नेपाल देश और भारत देश की खुशहाली की कामना की।पुजा करने के बाद हवाई अड्डा के पास कर्णकोल (मधुबन) में अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य गणिनाथ सेवा ट्रस्ट के द्वारा बन रहे कुल देवता बाबा गणिनाथ मंदिर और धर्मशाला के स्थान पर जाकर अवलोकन किया। साथ ही साथ सांसद महोदया का अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा देवघर में भव्य स्वागत किया गया।अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती ऋतु गुप्ता और अलका गुप्ता के द्वारा अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।सांसद महोदया के साथ में उसके पति अमृत,मुखिया सुनिल कुमार गुप्ता,हलवाई कानू सेवा समिति नेपाल के सचिव सुनील कुमार साह आदि का भी गर्म जोशी से स्वागत करने में प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप विवेक,देवघर जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार, जिला सचिव अजित साह,जिला उपाध्यक्ष महेश साह,युवा कमेटी से प्रोफेसर सदानंद कुमार,अमित कुमार,गोड्डा जिला से प्रमोद साह,घनबाद जिला से योगेश गुप्ता,मनोज गुप्ता शामिल थे।मौके पर युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह ने कहा कि यह हलवाई समाज के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि हमारी बेटी, बहनें भारत के साथ साथ अन्य देशों में भी अपनी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित कर रही है,प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता ने कहा कि 2024 विधानसभा और लोकसभा चुनाव में हलवाई समाज भी अपनी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करेगी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/u99s

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *