मुजफ्फरपुर में एनआइए की रेड

पीएफआई कनेक्शन को लेकर सरपंच प्रत्याशी के घर पहुंची टीम, साथ ले गई कई दस्तावेज

 मुजफ्फरपुर  I मुजफ्फरपुर में मंगलवार को एनआईए की टीम ने पीएफआई से कनेक्शन को लेकर कटरा इलाके में छापेमारी की। इस दौरान टीम अनखौली गांव में सरपंच प्रत्याशी मो. साकिब के घर पर पहुंची। टीम के साथ स्थानीय पुलिस की टीम भी मौजूद रही। छापेमारी में टीम बैंक खाते और अन्य कई तरह के दस्तावेज अपने साथ जब्त कर ले गई है। हालांकि, छापेमारी में साकिब अपने घर पर नहीं मिला।साकिब और उससे जुड़े युवाओं का पूरा ब्यौरा व मोबाइल नंबर भी लिया। पिता नेयाज अहमद ने एनआईए को बताया है कि उसका पुत्र साकिब पंचायत चुनाव के बाद से ही गांव से परदेस चला गया। वह यहां अब नहीं रहता है, घर पर किसी से कोई संपर्क नहीं है। हालांकि एनआईए ने घर के तमाम लोगों का मोबाइल नंबर लिया है।बीते पंचायत चुनाव में साकिब सरपंच पद पर निकटतम प्रत्याशी रहा है। युवाओं में उसके कई फॉलोअर हैं। उससे जुड़े रहे तमाम लोगों की चिंता बढ़ गई है। उसके साथ रहने वाले युवाओं के अभिभावक डरे हुए हैं।बताया जा रहा है कि साकिब पीएफआई से काफी दिनों से जुड़ा रहा है। पीएफआई को लेकर दरभंगा से लेकर कटरा तक कई बार उसने प्रशिक्षण कैम्प भी चलाया। उसमें शामिल होता रहा है। पटना के फुलवारी शरीफ में छापेमारी के बाद गिरफ्तार हुए पीएफआई के नेताओं के डायरी में साकिब का नाम सक्रिय सदस्य के रूप में अंकित था। इसके बाद से साकिब के संबंध में एनआईए जानकारी जुटा रही थी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/kw3k

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *