नौ दिवसीय श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ का हुआ विधिवत शुभारंभ

IMG-20230130-WA0001
देवीपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलजोरी गांव में सत्संग देवीपुर भीरखीबाद मुख्य सड़क के किनारे नौ दिवसीय श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया।रविवार को 501 कन्याओं ने सजधज कर माथे पर कलश रखकर यज्ञ मंठप से अजय नदी तक भव्य कलश यात्रा ढोल बाजे के साथ जयकारा लगाते हुए हजारों पुरूष महिलाओं,बच्चों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में निकाला गया।कन्याओं ने अजय नदी से कलश में जल भरकर माथे पर आरूढ कर पुनः जुलूस की शक्ल में यज्ञ मंडप तक लाया।पीछे पीछे हजारों की संख्या में धार्मिक नारे लगाते हुए यज्ञ मंडप तक लाया गया।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह, एसआई चंदन कुमार पांडेय सुरक्षा बलों के साथ डटे रहे।आज सोमवार को यज्ञ मंडप पर आचार्य रामरतन शास्त्री गिरीडीह एवं वृंदावन के प्रकांड पंडित और यजमान सुजीत सिंह, विधाता सिंह, अशोक रमानी,मिथलेश पंडित, प्रवीण सिन्हा की मौजूदगी में यज्ञ मंडप में विधि विधान पूवॅक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में अग्नि प्रज्वलित की जायेगी। चंडी पाठ के साथ हवन किया जायेगा।शाम को कीतॅन मंडली के द्वारा भजन-कीर्तन किया जायेगा।मौके पर भाजपा नेता गंगा सिंह, संवेदक मनोज सिंह, भाजपा देवीपुर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ,पूर्व मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष सह भाजपा नेता बबलू पासवान,जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मुकेश यादव, शिवाजी सिंह छोटू,प्रमोद सिंह, संजय सिंह, त्रिलोचन पांडेय, नरेश सिंह, बोलबम पांडेय, नवल पांडेय समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/rcuf

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *