उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने ऐसे कार्य के लिए किया इनरव्हील की सराहना
देवघर। आज इनर व्हील क्लब देवघर की ओर से अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्व में क्लब ग्राउंड के पीड़ितों के बीच राहत सामग्री दिया गया। जिसमे शहर के डी सी मंजूनाथ भजंत्री मौजूद रहे। ज्ञात हो दो दिन पहले देवघर के क्लब ग्राउंड के झुग्गी झोपड़ी में आग लग गई थी जिसमे वहां के लोगों का झोपड़ी पूरी तरह जल गया। जिससे झुग्गी बस्ती के जीवन अस्त व्यस्त हो गया। बेघर हुए लोगों को खाना कपड़ा तत्काल मुहैया कराया गया। इन सब के बीच खबर लगते ही इनर व्हील क्लब देवघर ने अपनी तत्परता दिखाते हुए तुरंत सबों को खाना नाश्ता मुहैया कराया। इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए आज डी सी मंजूनाथ की मौजूदगी में सबों को बर्तन, टेंट, कपड़ा, चावल,कंबल, एवं अन्य जरूरत की सामग्री पीड़ितों को दिया गया । डीसी मंजु नाथ ने ऐसे कार्य के लिए इनर व्हील की सराहना की ओर आगे भी ऐसे ही काम के लिए सभी को प्रेरित करें। आज के इस राहत कार्य में डा आनंद जैन, डा मंजूषा झा, डा मधुकर, रेणु सिंघानिया, वर्षा केशरी, वैभव जैन,रामजी कैटरिंग,डा नमिता, राजीव रंजन आदि सहित झुग्गी के लोग चंदन का योगदान रहा साथ ही निगम के कर्मचारी, भी मौजूद थे । अंत में क्लब अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने क्लब की मौजूद सभी सदस्य सारिका सिंघानिया, रेखा सिंघानिया, रूपा छवछरिया, अर्चना भगत , सीमा मुंद्रा आदि सभी को धन्यवाद दिया। इस की जानकारी क्लब एडिटर ज्ञानी मिश्रा द्वारा प्राप्त हुआ।