अब रात में राष्ट्रीय ध्वज के रंग में तिरंगा दिखेंगे नगर निगम क्षेत्र में लगे लाइट वाले सभी पोल: गरिमा

4
4a

मेंटेनेंस की गारंटी के साथ हेवल्स कंपनी रोप लाइट लगाने के कार्य की महापौर व नगर आयुक्त ने की संयुक्त तौर पर शुरुआत,



साफ सफाई में सुधार के साथ शहरी क्षेत्र को आकर्षक व सुंदर बनाने का तेज किया है नगर निगम प्रशासन ने अभियान,

बेतिया। नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि अब बारहों महीने  रात में नगर निगम क्षेत्र के लाइट वाले सभी पोलों पर लगे रंगीन रोप लाइट लगने से राष्ट्रीय ध्वज के रंग में तिरंगा दिखेंगे। उन्होंने कहा कि साफ सफाई की व्यवस्था में सुधार के साथ पूरे  शहरी क्षेत्र को आकर्षक व सुंदर बनाने का अभियान नगर निगम प्रशासन ने तेज कर दिया है। ताकि नगर निगम क्षेत्र को आकर्षक और सुंदर बनाया जा सके। महापौर श्रीमती सिकारिया ने नगर आयुक्त शंभू कुमार के साथ रोप लाइट लगाने की शुरुआत की। उन्होंने यह भी बताया कि लाइट सम्बन्धी कार्य की सुचारू देख रेख भाल और अन्यान्य कार्यों के लिए नगर निगम द्वारा नए एयर लिफ्टर की खरीद की गई है। नगर आयुक्त शंभू कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस की गारंटी के साथ हेवल्स कंपनी रोप लाइट लगाने का कार्य शुरू किया गया गया है। उन्होंने बताया कि चाइनीज कंपनियों द्वारा तैयार रोप लाइट सस्ता होने के बावजूद मेंटेनेंस की गारंटी विक्रेता एजेंसी नहीं दे रही थी। इसको लेकर ही हेवल्स कंपनी का रोप लाइट लगाया जा रहा है। मौके पर नगर आयुक्त के अतिरिक्त नगर निगम के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/cznu

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *