झारखंड बंद को सफल बनाने लेकर नुक्कड़ सभा

1
2

जामा I झारखंड बंद को सफल बनाने के लिए संथाल परगना पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने 19 अप्रैल को झारखंड बंद को सफल बनाने को लेकर संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष इंद्रकांत यादव एवं समाजिक कार्यकर्ता राजू पुजहर के अगुवाई में जामा प्रखंड के कैराबनी चौक, चिकनियां, जामा चौक, माहरो, एवं बारापलासी चौक पर मंगलवार को नुक्कड़ सभा का आयोजन कर 60/40 के विरोध एवं ओबीसी समाज के आरक्षण को शून्य करने के विरोध एवं जाति जनगणना की मांग को लेकर झारखंड बंद को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान राजू पुजहर ने कहा हेमंत सरकार को 60-40 नियोजन नीति को वापस लेते हुए अविलंब खतियान आधारित संवैधानिक नियोजन नीति लागू करने की प्रक्रिया लानी चाहिए। मूल झारखंडी को उसके खतियान, पहचान और अधिकार मिल सके। इस मौके पर आनंदी राउत, मिथलेश दर्वे, निमायचंद्र सेन, संतोष पुजहर आदि मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/zaz6

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *