जामा I जामा पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संथाल परगना के बैनर तले मंगलवार को मोर्चा के जिलाध्यक्ष इंद्रकांत यादव के अगुवाई में अगामी कार्यक्रम 5 शाम को मशाल जुलूस यज्ञ मैदान से वीर कुंवर चौक होते हुए टीन बजार चौक पर सभा में तब्दील होंगे। उक्त कार्यक्रम को लेकर प्रचार वाहन एवं लाउडस्पीकर से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष इंद्रकांत यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बताया कि लेकर ग्रामीणों को किया बिहार के समय दुमका जिले में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण 27 प्रतिशत था परंतु झारखंड राज्य गठन के पश्चात दुमका समेत 7 जिले का आरक्षण शून्य कर दिया गया है जो हम सभी पिछड़ा समाज के लिए दुर्भाग्य है। आप सभी हक और अधिकार के लिए आंदोलन करने के लिए तैयार रहिये। प्रचार वाहन प्रखंड के सिलांदा, जरपूरा, सेजाकोड़ा, धनाडीह, दुबरीकदेली, हल्दीपट्टी, लक्ष्मीपुर, हरिपुर, जमाटंड़, कैराबनी, महेशलेटी, सिकटिया, कैराबनी आदि गांव में भ्रमण किया। इस मौके पर आनंदी राउत, सुभाष मंडल आदि मौजूद थे।