साईकिल से भारत दर्शन यात्रा पर निकले उड़ीसा के सुब्रती रंजन का गोपीकांदर में किया गया स्वागत

दुमका I साईकिल से भारत दर्शन यात्रा पर निकले उड़ीसा के सुब्रती रंजन उर्फ डिंग डोंग बाबा बुधवार को गोपीकांदर प्रखंड के खरौनी बाजार पहुंचे। खरौनी बाजार में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के सदस्यों के द्वारा डिंग डोंग बाबा का भव्य स्वागत किया गया। मौके पर मौजूद अध्यक्ष भीम कुमार साह,मंत्री वृजेश कुमार ठाकुर,राकेश दास,मंजीत दास आदि  द्वारा फल भेट कर डिंग डोंग बाबा को भारत दर्शन यात्रा की शुभकामनाएं दी गई। बता दें कि साईकिल बाबा ने बताया कि वह अपने दो वर्षों के यात्रा में उड़ीसा से लद्दाख,पंजाब,रामेश्वर आदि जगाहों के साथ बांग्लादेश का भी भ्रमण करेंगे। जिसमें 51 शक्ति पीठ,12 ज्योर्तिलिंग एवं 4 धामों का दर्शन करेंगे। डिंग डोंग बाबा भारत भ्रमण के दौरान रक्तदान एवं प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ लगाने का शुभ सन्देश दे रहे है। उन्होंने बताया कि वह अभी तक 24 दिनों की यात्रा में 2450 किलोमीटर की दूरी तय कर पहुंचे हैं । बताया कि अभी तक 13 शक्ति पीठों का दर्शन पूरा कर लिया है। उन्होंने बताया कि वह उड़ीसा के बलागीर जिला के साईतलला के रहने वाले हैं ।डिंग डोंग बाबा की साईकिल से यह तीसरी यात्रा है इससे पहले वह शिर्डी साईं बाबा एवं हरिद्वार की यात्रा साईकिल से कर चुके हैं।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/x6ue

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *