जरंगडीह गोली कांड में सम्मिलित अधिकारियों को पकड़ लिया गया है –डीएसपी सतीश

23

बेरमो। बेरमो डीएसपी सतीश चंद्र झा के द्वारा बीते शनिवार के अपराधियों द्वारा फायरिंग किए जाने को लेकर घटनास्थल पर रविवार को पहुंचकर बारीकी से एक एक चीज को देखा और वहां के लोगों से पूछताछ किया। इसके उपरांत उन्होंने प्रेस को बताया कि अभी हम लोग घटनास्थल पर मुयाना करने के लिए आए थे और शातिर अपराधियों की तरह जो इन लोगों के द्वारा फायरिंग की गई।  यहां के शांति पद गोराई को गोली लगी है और अपराधियों नेआम लोगों को गाली गलौज करते हुए फायरिंग करते हुए भाग गए। शांति पद गोराई की इलाज चल रही है जो खतरे से बाहर हैं। अच्छे ट्रीटमेंट चल रही है। इस घटना के बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए सफलता मिली जितने लोग शामिल थे। उन्हें पकड़ लिया गया है जो कि अनुसंधान के अंतर्गत बहुत सारी बातें हैं जिसका समय पर खुलासा किया जा सकता है। लेकिन काफी पुलिस के द्वारा जो करना चाहिए वह किया गया हम लोग प्रयास करेंगे कि जितने सभी अपराधियों को भरपूर सजा मिले। इस मौके पर बोकारो जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष वरुण कुमार सिंह ने सभी अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने पर बेरमो डीएसपी, बेरमो इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह, बीटीपीएस थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान, कथारा ओपी थाना के प्रिंस कुमार सिंह के सदल बल को बधाई दिया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/zusf

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *