पदाधिकारियों को पहाड़िया समुदाय के विकास पर ध्यान नहीं : दामोदर गृही

पहाड़िया समुदाय को अक्टूबर माह से नहीं मिला है अनाज

पहाड़िया बहुल गांव में बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्ति के प्रवेश पर निगरानी रखी जाएगी

पहाड़िया समुदाय को जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूक किया गया

IMG-20221225-WA0096
बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड स्थित बरमसिया पंचायत के महरा गांव में रविवार को माल पहाड़िया समाज की एक बैठक श्याम लाल पुजहर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय पहाड़िया आदिम जनजाति संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष दामोदर गृही मौजूद थे। इस बैठक की शुरुआत में रुबिका पहाड़िया की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्याम लाल पुजहर के द्वारा पहाड़िया समाज के शैक्षणिक, राजनीतिक, आर्थिक एवं सामाजिक विकास को लेकर चर्चा की गई। कहा की पहाड़िया बहुल गांव में संदिग्ध एवं बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर निगरानी रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की संदिग्ध हरकत दिखने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन को अविलंब सूचित करें। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय पहाड़िया आदिम जनजाति संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष दामोदर गृही ने माल पहाड़िया समाज के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक विकास को लेकर चर्चा किया। दामोदर गृही ने समाज को शिक्षित होने एवं जागरूक होने की बात कही। इस बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया। दामोदर गृही ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजना अभी भी पहाड़िया समाज के बीच नहीं पहुंच पा रही है। पहाड़िया समाज के बहुत सारे लोगों को डाकिया योजना तथा अन्त्योदय योजना से मिलनेवाली राशन अक्टूबर महीना से ही बंद है, जो एक चिन्ता का विषय है। दामोदर गृही ने सभी लोगों को जागरूक और शिक्षित होने पर जोर दिया। इसके साथ ही केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा पहाड़िया समाज के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। इसके साथ ही पदाधिकारियों के उदासीनता पर दुःख प्रकट करते हुए उच्च पदाधिकारियों से बात करने का लेकर समाज को आश्वासन दिया। मुखिया राजेन्द्र पुजहर ने गांव में असमाजिक तथा अनजान व्यक्ति के प्रवेश पर नजर रखने के बारे में बताया। कहा कि गांव में संदिग्ध व्यक्ति मिले तो नजदीकी जन प्रतिनिधि तथा प्रशासन को सूचित करें। मुखिया दशरथ पुजहर ने समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के लिए मिलजुलकर काम करने के लिए कहा। मुखिया शनिचर पुजहर ने पहाड़िया ग्राम सभा के बारे में बताया कि पूर्व की भांति पहाड़िया ग्राम सभा को नियमित संचालित किया जाए जो समाज के लिए नितांत आवश्यक है। इस बैठक में पहाड़िया समुदाय के लोगों ने रुबिका पहाड़िया के मौत पर उसकी आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भगवान से प्रार्थना किया। इस मौके पर कांति देवी, रेणु देवी, लालो देवी, सुंदरी देवी, धनिया देवी, गौरी देवी फुलमनी देवी, लखी देवी, महेन्द्र पुजहर, लखन पुजहर, टिपन पुजहर, मोहन पुजहर, जगदीश पुजहर, फूलचंद पुजहर सहित समीपस्थ गांव महरा, नारगंज, जोंका, बरमसिया, बिराजपुर, कुरूमटांड़, गेनुवाटांड, सुखजोरा, शिवनगर, जीतजोरी, कुशमाहा चिकनिया के सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/4fum

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *