लाखों की तेल खड़ी ट्रक से चोरी

1

डुमरी। डुमरी थाना क्षेत्र के आईबीपी स्थित पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी एक ट्रक से 418 टीना (जार) रिफाइन तेल चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।घटना बुधवार की देर रात की बतायी जाती है।इस बाबत वाहन मालिक डुमरी निवासी अभिषेक कुमार ने डुमरी थाना में लिखित आवेदन दिया है।आवेदन में लिखा है कि गाड़ी संख्या जेएच 10एस 8328 में कोलकाता बजबज से रिफाईन फैक्ट्री मे रिफाईन लोड कर बिहार के जमुई जाने के क्रम में डुमरी आईबीपी जैन पेट्रोल पंप में 5 अप्रैल की रात्रि लगभग 9 बजे गाड़ी पहुंची।ड्राइवर को नींद लगने के कारण गाड़ी पेट्रोल पंप में खड़ा कर सो गया,सुबह जब मैं पेट्रोल पंप में खडी गाड़ी को देखा तो पीछे का तिरपाल पूरा कटा हुआ था एवं गाड़ी से रिफाइन तेल के 418 टीन गायब थे।बता दें कि बीते 17 दिसंबर 2022 को भी कुलगो टोल प्लाजा के समीप खड़ी एक ट्रक से लगभग 10 लाख रूपये की रिफाइन तेल चोरी कर ली गई थी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/dnzy

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *