महुलबना तालाब में डुबकर बृद्घ की मौत

संवाददाता, मसलिया (दुमका) I जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के महुलबना गांव में शनिवार को लगभग 72 वर्षीय बुजुर्ग तालाब में डुबकर मौत होने की समाचार मिला है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक महुलबना गांव के वयोवृद्ध धोबोई हेंब्रम नहाने के लिए तालाब गया था। तालाब में नहाने के क्रम में मिरगी बीमारी की शिकार होते ही वे तालाब में डूब गया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही होने की मामला सामने आया है। इसकी सूचना मसलिया थाना को मिलते ही पुलिस बल के साथ दुर्घटना स्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। इस संबंध में मसलिया थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा से मिली जानकारी के अनुसार महुलबना गांव के धोबोई हेम्ब्रम सुबह के करीब 10 बजे नास्ता करने के पश्चात ही तालाब में नहाने गया था। जंहा नहाने के क्रम में पानी मे डूब जाने से उनका मौके पर ही मौत हो गया। धोबोई हेम्ब्रम का अपना कोई बाल बच्चा नही था। वह अपने भाई के साथ ही रहता था। धोबोई हेम्ब्रम मिर्गी रोग से पीड़ित होने के कारण उसका भाई तालाब में नहाने को लेकर मना भी किया था। परंतु नही मानने की स्थिति में अपना जान गवा बैठा। इधर मसलिया थाना पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजने की तैयारियां कर रही थी। लेकिन धोबोई हेंब्रम के परिजनों के अनुरोध पर पोस्टमार्टम नहीं किया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0mea

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *