मेहरमा। प्रखंड के बलबड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमा गांव में एक 80 वर्षीया वृद्ध महिला मोसमात बच्ची की पीटकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार की बतायी जा रही है। मामले को लेकर मृतका के पुत्र मुरारी मंडल ने बलबड्डा थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि पप्पू मंडल, सुभाष मंडल, ललित मंडल, सभी नीमा गांव निवासी आया और मारपीट करने लगा। जिस दौरान वृद्धा गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। हालांकि इस घटना के संबंध में ग्रामीणों ने मीडिया को बताया कि किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो रही थी। उसी के दौरान वृद्ध महिला बीच-बचाव करने के लिए गई थी। दोनों पक्ष आपस में गोतिया के ही लोग हैं। बीच- बचाव के क्रम में वृद्धा गिर पड़ी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mclp