बड़कागांव I विधायक अंबा प्रसाद की पहल एवं निर्देशानुसार बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के बादम पंचायत क्षेत्राधीन ग्राम बाबुपारा में दिनांक 18 जून दिन रविवार को बिजली विभाग का शिविर लगेगा। 18 जून को लगने वाले शिविर में बिजली संबंधित सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा तथा बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे। इस संबंध में विधायक अंबा प्रसाद के कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया कि बिजली विभाग के शिविर में सूद माफी किया जाएगा तथा बिजली संबंधित सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा जिन्हें नया कनेक्शन लेना हो या किसी का कनेक्शन काट दिया गया है उन्हें जोड़ने का भी कार्य उक्त शिविर में किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक अंबा प्रसाद में अधिक से अधिक लोगों को उक्त शिविर में आकर बिजली संबंधित समस्याओं का निदान कराने हेतु अपील की है।