27 जून को मुख्यमंत्री सारठ प्रखंड के सिकटिया बराज पर मेगा पावर लिफ्टिंग उद्घाटन करेंगे

11

देवघर I  उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने आज दिनांक 20.06.2023 को लेकर सारठ प्रखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने देवघर जिलान्तर्गत सारठ प्रखंड के सिकटिया बराज पर मेगा पावर लिफ्टिंग कार्यो का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से अवगत हुए। इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त  ने विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के अलावा स्थल निरीक्षण के दौरान विभिन्न तैयारियों के साथ रुटलाइन का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।  निरीक्षण के क्रम में उपरोक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर  आशीष अग्रवाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  रवि कुमार, गोपनीय प्रभारी विवेक कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  धीरेंद्र बांका,  प्रखंड विकास पदाधिकारी सारठ  पल्लवी सिन्हा, अंचलाधिकारी सारठ  ममता कुमारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, चित्रा थाना प्रभारी  राजीव कुमार एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/g356

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *