तिसरी। बुधवार को आजसू जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने जनता के शिकायत पर तिसरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्हें कई गड़बड़ी देखने को मिली। विशेष जानकारी देते हुए आजसू नेता अशोक सिंह ने कहा कि उन्हें हमेशा शिकायत मिलता है कि प्रभारी डॉक्टर यहां नही रहतें है और न ही मरीजों को अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवा मिलता है। लोगों को बाहर से दवा खरीदना पड़ता है। जब इसकी सच्चाई वह जानने पहुचें तो समस्या देख कर वे दंग रह गए।
हॉस्पिटल में मरीज के लिए मात्र 6 बेड का व्यवस्था है लेकिन जब यहां बंध्याकरण का आपरेशन होती है तो दर्जनों महिला की भीड़ हो जाती उस समय आपरेशन के बाद मरीज को जमीन में लेटा दिया जाता है। जिससे संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है। तिसरी हॉस्पिटल में चार डॉक्टर है जिसमे दो डॉक्टर हमेशा अनुउपस्थित रहते है। उन्होंने इस समस्या से डॉक्टर ज्ञानेंद्र को भी अवगत कराया। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर समस्या का जल्द समाधान नहीं किया जाएगा तो आजसू पार्टी पुरज़ोर आंदोलन करने के लिए तैयार है। बता दें कि बंध्याकारण के दौरान गरीब महिला से पैसा का उगाही किए जाने की भी क्षेत्र में चर्चा होते रहती है। मौके पर पंचायत समिति सदस्य संतोष गुप्ता, नारायण यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/kb3d