माण्डू विधायक जेपी पटेल के पहल पर बनासो-बुढगडा सड़क की मिली मंजूरी 

IMG-20230301-WA0043
हजारीबाग। मांडू विधानसभा क्षेत्र के बनासो से बुढ़गडा सड़क बनाने की मांग को लेकर विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग भारत सरकार के मंत्री नितिन गड़करी को पत्र लिखा था।सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस पर तत्परता दिखायते हुए रोड को बनाने के लिए 68.45 करोड़ सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रकचर फंड के तहत मंजूरी दे दी है।इस सड़क के बनने से लगभग 20 से 25 गांव के लोगों के साथ-साथ बोकारो जिले से आनेवाले लोगों को दूरी तय करने में आसानी होगी। भाजपा युवा नेता भूषण कुमार ने कहा कि विधायक जयप्रकाश भाई पटेल के इस पहल से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/w0pm

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *