रक्सौल शहर के रामजी चौक स्टेशन रोड पर हो रहे आंदोलन के नौवे दिन और भूख हड़ताल के चौथे दिन जारी रहा आंदोलन पर दुर्भाग्य की बात है कि अभी तक कोई भी आधिकारी और ना ही जनप्रतिनिधि मिलने आए ना ही स्वास्थ जांच नियमित किया जा रहा है। इस भयानक गर्मी में रक्सौल से पूर्व की भांति ट्रेन परिचालन के लिए आंदोलन पर बैठे स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह और श्लोक कुमार सर्राफ की सुधी लेने कोई आधिकारी नही आए । समाजसेवी किसी पार्टी जाति धर्म के लिए काम नही करते हैं। समाज में हो रहे कमियों को समाज के सामने लाने का काम करते हैं और जब हजारों यात्री रोज़ाना मोतीहारी के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कोर्ट कार्यालय के काम से जाते हैं और काम के बाद पुनः वापस आते हैं लेकिन दुर्भाग्य है कि जो ट्रेन दिया गया है उसका समय हमारे अनुकूल नहीं है। साथ ही हमारी मांग कोई नई नही है। जो इंटरसिटी पूर्व में परिचालित होती थी उसी प्रकार चला दिया जाए, हम संतुष्ट हैं पर कटौती बर्दास्त नही करेंगे। हजारों छात्र छात्राएं मोतीहारी जाते हैं जो रक्सौल अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं, इन्हे नजर अंदाज करना इनके भविष्य से खिलवाड़ करना है जो माफी योग्य नहीं है। श्लोक कुमार सर्राफ, सोमेश्वर कुशवाहा (राजद नेता), आमोद कुमार अंकित कुमार, राज कुमार, सोमेश्वर कुशवाहा, सनी पटेल,वसीम हुसैन (सरपंच), नसीर आलम , सुरेश कुमार (वार्ड पार्षद पति) , अखिलेश दयाल (कांग्रेस नेता) सुमन कुमार, रामेश्वर कुमार, पवन तिवारी उपस्थित रहे
आंदोलन के नौवे दिन और भूख हड़ताल के चौथे दिन जनप्रतिनिधि मिलने तक नहीं आए
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ldr4