महागामा। विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने महाशिवरात्रि के पावन मौके पर अपने विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाली विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास कार्यों की झड़ी लगा दी। महागामा प्रखंड क्षेत्र में एक करोड़ 26 लाख 19800 रुपए से बनने वाली सड़क एवं पेवर ब्लॉक सड़क का शिलान्यास किया गया।विधायक द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत एनएच मुख्य पथ से बंशीपुर राय टोला तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लंबाई एक किलोमीटर प्राक्कलित राशि एक करोड़ 21 लाख 19800 है। वहीं महादेव बथान शिव मंदिर प्रांगण में 5 लाख की लागत से फेवर ब्लॉक का शिलान्यास किया गया। विधायक ने मुख्य पथ से बंशीपुर राय टोला तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास करते हुए बताया कि यह सड़क लगभग 10 वर्षों से नहीं बनी है। सड़क की स्थिति अत्यंत ही खराब हो गई है। आज सड़क जीर्णोद्धार का शिलान्यास करने का काम किया। प्रखंड क्षेत्र में जितनी भी सड़क है, उसे जल्द बनवाया जाएगा। विधायक ने ठेकेदार को सड़क निर्माण का काम प्राक्कलन के आधार पर करने को कहा। मौके पर मुखिया सावित्री हेब्रम, मुखिया सिंधु देवी, बिपिन बिहारी सिंह, उमेश झा, प्रवीण मिश्रा, बबलू सिंह, मुन्ना राजा, मोहम्मद शाहजहां, नीलू सिंह आदि उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fsol