चावल वितरण उत्सव दिवस के अवसर पर सभी 194 पंचायतों में अनाज के पैकेट का किया गया वितरण

अनाज वितरण को लेकर जिले के सभी 990 पीडीएस डीलरों के साथ अधिकारी व कर्मियों को किया गया था टैग

देवघर I उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार जिले के सभी 10 प्रखण्डों  के 194 पंचायतों में हरा कार्ड चावल वितरण उत्सव दिवस का आयोजन किया। साथ ही बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी प्रखण्डों व पंचायतों में अहले सुबह 7ः00 बजे से अनाज का वितरण किया जा रहा है। वहीं अनाज वितरण में पारदर्शिता बरतने के उदेश्य से जिला स्तर के अलावा सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को पूर्व में ही निदेशित किया गया था कि अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण करते हुए पारदर्शिता से अनाज का वितरन कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही जिले के सभी 990 पीडीएस डीलरों के साथ रोजगार सेवक व पंचायत सचिव, जन सेवक या प्रखण्ड स्तर के कर्मी को टैग किया गया था, ताकि सही तरीके से ससमय हरा राशन कार्डधारियों को अनाज का वितरण किया जा सके। इसके अलावे हरा कार्ड चावल वितरण उत्सव दिवस के अवसर पर एक ही दिन में सभी कार्डधारियों को 05-05 किलो के अनाज का पैकेट 194 पंचायतों में वितरण किया गया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/csxm

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *