मधुपुर। मधुपुर स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर मधुपुर नगर पार्षद के पूर्व अध्यक्ष, कांग्रेस जामा विधान सभा प्रभारी सह 20 सूत्री जिला सदस्य कांग्रेस नेता फैयाज कैसर ने अपने मधुपुर पनाह कोला कार्यालय कक्ष में असहाय, गरीब महिला एवं पुरुष जरूरतमंदों के बीच इस ठंड को देखते हुए सैकड़ों कंबल का वितरण किया गया।इस मौके पर उन्होंने कहा ऐसे समय में गरीब और जरूरतमंद की सहायता करना चाहिए उन्होंने कहा इससे बड़ी धर्म और कुछ नहीं है जिसने गरीब जरूरतमंदों का ख्याल रखा। इस मौके पर जेएमएम विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग मोहम्मद शाहिद उर्फ फेकू, मास्टर मोहम्मद अलाउद्दीन, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद आबिद, मो० शहीद समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे!