जामताड़ा। जामताड़ा के फतेहपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बिंदापाथर थाना क्षेत्र के डाढ़पूजा गांव के कई लोगों पर मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी के बयान पर डाढ़पूजा गांव के सिकन्दर टुडू, रामदेव टुडू , राजेश हाँसदा, अजीत टुडू उर्फ छोटु, हरदेव सहित अज्ञात 10-12 व्यक्ति पर नाजायज मजमा बनाकर लाठी-डण्डा से लैस होकर गाली ग्लौज करते हुए मारपीट कर जख्मी करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालना तथा सरकारी वाहन (सम्पत्ति) का तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त करने एवं वर्दी फाड़ देने का मामला दर्ज किया गया है। इन लोगों पर कांड संख्या – 01/2023, दिनांक- 02.01.2023, धारा 147/149/323/307 / 353 / 341 /504/427 भा0द0वि० के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले के अनुसार यह घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम – ताराबाद स्थित एस्सार पैट्रोल पंप एवं ग्राम – ताराबाद के बीच स्थित पुलिया के पास घटी है ।
मामला प्रेम प्रसंग का होने की चर्चा
नव वर्ष के पहले दिन घटित इस घटना में मामला प्रेम प्रसंग के जुड़े होने की चर्चा है। डाढ़पूजा गांव के ग्रामीणों की मानें तो मुरीडीह गांव के एक व्यक्ति का डाढ़पूजा गांव में एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।नया साल के एक जनवरी को वह महिला से मिलने आया था। जहां ग्रामिणों ने दोनों को नदी किनारे पकड़ लिया। वही एक समाजसेवी सह नेताजी ने पकड़े गए व्यक्ति को छुड़ाने के लिए थाना का सहारा लिया।जब पुलिस आरोपी को अपने कब्जे में लिया तो लोग उग्र हो गए और पंचायत बैठाने की बात कहने लगे। ग्रामीण के अनुसार इसी बकझक में विवाद हो गया।
बहरहाल प्रेम प्रसंग के लफड़े में हुए विवाद और धक्का मुक्की के बीच थाना प्रभारी को चोट लगी और वाहन का शीशा भी टुट गया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0iiy