गोड्डा। पुलिस ने एक देशी पिस्तौल और तीन गोली के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र में ग्राम कुटनी पाथर के पास पुलिस गाड़ी को देखकर दो- तीन लोग भागने लगे। पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसके पास से एक देशी पिस्तौल एवं तीन जिन्दा कारतूस जप्त किया गया। पकड़ाए व्यक्ति ने अपना नाम वकील चौधरी, पिता स्व मिशारी चौधरी, साकिन कुटनी पाथर, थाना गोड्डा (मुफस्सिल) बताया।इनके विरूद्ध गोड्डा (मु ) थाना में कांड संख्या 46/23, दिनांक 9 मार्च 2023, धारा 25(1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। टीम में पुलिस अवर निरीक्षक गजेश कुमार, थाना प्रभारी, गोड्डा (मुफस्सिल) थाना, पुलिस अवर निरीक्षक अमित अभिषेक, मुकेश उपाध्याय शामिल थे।