सबकी योजना सबका विकास अभियान के तहत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया

IMG-20230120-WA0098
पाकुड़। अमड़ापाड़ा प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में सबकी योजना सबका विकास अभियान के तहत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन, प्रखंड प्रमुख जूहीप्रिया मरांडी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्रीकांत ठाकुर, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुशील तिग्गा एवं महिला पर्यवेक्षिका बॉबी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक, पंचायत राज स्वशासन परिषद आनंद प्रकाश के द्वारा योजनाओं को चयन के बारे में विस्तार से चर्चा किया। प्रखंड समन्वयक ने विस्तार से चर्चा करते हुए कहा की इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास योजनाओं का लाभ लाभुकों को दिलाना है। इस कार्यशाला का उद्देश्य पंचायती राज संस्थाओं के अधिकारियों/निर्वाचित प्रतिनिधियों में निहित क्षमताओं का विकास करना था ताकि विभिन्न प्रकार के सम्मिलित कार्यों के माध्यम से विषयगत पंचायत विकास योजनाओं को तैयार किया जा सके साथ ही महत्वपूर्ण मंत्रालय और विभाग जैसे ग्रामीण विकास मंत्रालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल संसाधन विभाग, स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से संबंधित योजनाओं का चयन किया जा सके।मौके पर प्रखंड संसाधन दल के सदस्य, सभी पंचायत सचिव समेत अन्य उपस्थित थें।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gtrm

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *