संवाददाता/ जामताड़ा I राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के आलोक में जिला फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन जामताड़ा द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपायुक्त कार्यालय समीप शिशु बागान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया के नेतृत्व में किया गया। इस संबंध में जिला अध्यक्ष के संबोधन में वर्तमान गठबंधन सरकार खाद्य आपूर्ति विभाग के गलत नीति जैसे बकाया कमीशन, अनुकंपा में उम्र 60 वर्ष सीमा बांधने से डीलरों के आश्रितों को बेरोजगार करने से पूरे जिले के जन वितरण विक्रेता सरकार के प्रति काफी आक्रोशित एवं नाराजगी व्यक्त की गई।धरना प्रदर्शन के पूर्व जामताड़ा दुमका रोड स्थित पाटोदिया धर्मशाला से डीलर एसोसिएशन जिला शाखा द्वारा मोटरसाइकिल रैली करते हुए जुलूस के साथ नारेबाजी करते हुए जिला कंबाइंड बिल्डिंग पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के बाद 9 सूत्रीय मांग पत्र को महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम से उपायुक्त महोदय को 5 सदस्य टीम द्वारा को ज्ञापन सौंपा गया।
यह हैं डीलर एसोसिएशन के 9 सूत्री मांग
1. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में वितरण किए गए अनाजों के बकाए कमीशन का भुगतान
2. एनएफएसए योजना में वितरण किए जा रहे हैं अनाजों के कमीशन के भुगतान नहीं होने के कारण
3. अनुकंपा के प्रावधानों में बदलाव कर दिए जाने के कारण
4. कमीशन में वृद्धि नहीं करने और मानदेय की स्वीकृति नहीं देने के कारण
5. 2G सर्वर को 4G में परिवर्तन नहीं करने पर होने वाली परेशानियों के कारण
6. वापस लिए गए खाली झूठ के बोरियों के भुगतान नहीं होने के कारण
7. गोदाम में सही वजन में अनाज नहीं मिलने के कारण
8. अनाज वितरण के अलावे विक्रेताओं से करवाए जा रहे हैं अन्य कारों के एवज में किसी भी प्रकार का भुगतान।
9. मानदेय मानदेय लागू करने हेतु
उपरोक्त सभी बिन्दुओं को फेयर प्राईस शॉप डीलर्स एसोसियेशन की झारखण्ड राज्य शाखा द्वारा लगातार विभाग, सरकार और माननीय मंत्री जी के समक्ष स्मारित किया जाता रहा है। वही डीलर एसोसिएशन ने कहा कि किसी तरह की सुनवाई नहीं होने की स्थिति में आज राज्य के सभी जिले मुख्यालयों में शांति पूर्ण धरना और प्रदर्शन कर हम सरकार के रवैये का विरोध कर रहे हैं।अगर अब भी सरकार हमारी मांगों पर स्वरित कार्रवाई नहीं करती है तो हम राज्यव्यापी आंदोलन करने को बाध्य होकर जुलाई से वितरण व्यवस्था को बंद करने पर मजबूर हो जायेंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। वही आज की धरना प्रदर्शन एवं बाइक रैली कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, जामताड़ा नगर पंचायत , मिहीजाम के अध्यक्ष ,प्रभारी तथा सैकड़ों डीलरों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया।