जिला नियोजनालय देवघर द्वारा एक दिवसीय भर्ती कैम्प का किया गया आयोजन

IMG-20230211-WA0004
देवघर।  राज्य सरकार के निर्देशानुसार आज दिनांक 10 फरवरी को जिला नियोजनालय परिसर, देवघर में आठवीं से लेकर स्नातक उर्तीण युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के उदेश्य से श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में जिला नियोजनालय देवघर द्वारा एक दिवसीय भर्ती कैम्प का आयोजन किया गया। साथ ही आज के आयोजित भर्ती कैम्प में निजी क्षेत्र की सिक्युरिटी कम्पनी के प्रतिनिधि आनंद पाण्डे ने भाग लिया एवं शरीरिक मापी के उपरान्त सिक्युरिटी गार्ड, सिक्युरिटी सुपरवाईजर एवं सिक्युरिटी ऑफिसर के लिए 15 योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के उपरान्त अंतिम रूप से चयन किया गया। इसके अलावे आज के भर्ती कैम्प का आयोजन जिला नियोजन पदाधिकरी प्रकाश बैठा की देखरेख में एवं यंग प्रोफेसनल, जे०पी शरण, लिपिक समीर जेवियर मराण्डी, कम्प्युटर ऑपरेटर चंदन कुमार एवं सुरक्षा प्रहरी प्रदीप कुमार रजक एवं रमेश कुमार दास के सहयोग से सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। विदित हो कि जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा जिले में स्थानीय झारखण्ड राज्य के स्थानीय उम्मीदवारो के नियोजन अधिनियम, 2021 के अनुपालन एवं स्थानीय युवकों के नियोजन हेतु देवघर जिले के स्थापनाओं से लगातार रिक्तियों के लिए सम्पर्क किया जा रहा है, ताकि जिले में स्थापित प्रमुख नियोजकों के यहाँ नौकरी का अवसर प्राप्त हो सकें।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/s6n0

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *