आजसू द्वारा 8 सूत्री मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना बीडीओ के हाथों मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

देवरी। आजसू पार्टी प्रखंड कमिटी देवरी द्वारा शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय के सामने हीरोडीह को प्रखंड बनाने एवं ज्वलंत मुद्दों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।उक्त धरना में 8 सूत्री मांगों को लेकर देवरी प्रखंड विकास पदाधिकारी के हाथों मुख्यमंत्री झारखंड को ज्ञापन सौंपा गया जो इस प्रकार है 1. हीरोडीह को अविलंब प्रखंड बनाया जाय। 2 प्रज्ञा केंद्रों में दाखिल खारिज के लिए कैम्प लगाना सुनिश्चित करें। 3 सभी योजना स्थल पर बोर्ड लगाना जाय। 4 पंजी 2 की प्रति ससमय उपलब्ध कराया जाय।5 अवैध खनन,प्रदूषण एवं जोरदार विस्फोटक बंद करें। 6 किसानों को खाद एवं बीज समय पर उपलब्ध कराया जाय। 7 स्वास्थ्य उपकेंद्र में दवा एवं चिकित्सक का प्रबंध किया जाय। 8 मनरेगा में मशीन का उपयोग बंद बंद करे,एवं मजदूरों का भौतिक सत्यापन करते हुए 100 कार्यदिवस से बढ़ाकर 150 कार्यदिवास किया जाय।साथ बताया कि 15 दिनों के अंदर जांच कर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।अन्यथा आजसू पार्टी प्रखंड कमिटी देवरी द्वारा धरना प्रदर्शन से लेकर रोड पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया देवरी में अफसरशाही और गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे साथ ही बताया कि आजसू पार्टी पहले नैतिकता से बात करती है उसके बाद आंदोलन पर उतरती है। वहीं दिनेश कुमार राणा ने बताया कि आजादी के 75 साल बीत गए किंतु आजादी साफ नहीं नजर आती है। साथ ही सबंधित अधिकारियों से सवाल किया किया गया कि 167 क्विंटल गरीबों का अनाज कहां चला गया? इसको पूछने वाला कोई नहीं है ? अगर इसका जवाब नहीं मिला परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन होगी।मौके जमुआ विधान सभा प्रभारी सत्यनारायण दास,दिनेश कुमार राणा,शंकर यादव,प्रखंड अध्यक्ष अमृत सागर राणा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/82y5

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *