काठीकुंड (दुमका)/ दुमका जिले के काठीकुंड प्रखंड स्थित प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय तसर कृषि मेला का आयोजन किया गया. इस मेले का आयोजन केंद्रीय तसर अनुसंधान व प्रशिक्षण संस्थान,रांची व क्षेत्रीय रेशम उत्पादन व प्रशिक्षण संस्थान,दुमका द्वारा काठीकुंड प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित आवारण संस्था के उत्पादन केंद्र में किया गया. तसर कृषि मेले का उद्घाटन केंद्रीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रांची के निदेशक डा.के.सत्यनारायण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. मौके पर निदेशक श्री सत्यनारायण द्वारा तसर कृषकों के साथ तसर उद्योग पर विस्तृत चर्चा की गयी. मेले में तसर से उत्पादित व निर्मित कई सामग्रियों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी थी. इस कार्यक्रम में वैज्ञानिक D डॉ शांताकार गिरि,सहायक निदेशक रेशम एन.एन.जायसवाल,राजेंद्र खंडई, काठीकुंड सीओ अमर जॉन आइंद्,काठीकुंड बीडीओ रजनीश कुमार,डीपीएम दुमका निशांत एक्का,डीपीएम गोड्डा राहुल रंजन,संस्थान के वैज्ञानिक डॉ.जयप्रकाश पांडेय,डॉ जगतज्योति,डॉ सेल्वाराज,डॉ मजूमदार सहित प्रदान व जेएसएलपीएस के प्रतिनिधि मौजूद थे. तसर कृषि मेला में संथाल परगना प्रक्षेत्र के सहायक उद्योग निदेशक,काठीकुंड के अंचलाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भी कृषकों को संबोधित किया. मेले में दुमका जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 300 से ज्यादा किसानों ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान लगभग 35 CRP को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया. मौके पर उत्कृष्ट तसर कीटपालकों को भी सम्मानित किया गया. तसर रेशम के कीट पालन,धागे की कटाई -बुनाई,वस्त्र-उत्पादो की प्रदर्शनी के माध्यम से तसर कृषकों को अहम जानकारियां दी गयी. कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ जयप्रकाश पांडेय,धन्यवाद ज्ञापन डॉ जगदज्योति व आयोजन धन्यवाद डा शांताकार गिरि ने किया. इस दौरान केन्द्रीय रेशम बोर्ड,राज्य रेशम निदेशालय,प्रदान व आवरण संस्थान के प्रतिनिधि के साथ ही काफी संख्या में कृषक मौजूद थे.