मत्स्य विभाग की ओर से शिकारीपाड़ा प्रखंड सभागार में मत्स्य कृषकों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

111111111111

शिकारीपाड़ा/दुमका/ शिकारीपाड़ा प्रखंड सभागार में मत्स्य विभाग की ओर से प्रखंड के सभी मत्स्य कृषकों  के साथ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन। जिसके तहत सभी कृषकों जो अपने तालाब, नरेगा द्वारा निर्मित तालाब या सरकारी तालाब में मछली पालते हैं उन सब कृषकों को प्रशिक्षण दिया गया और यह भी बताया गया कि किस प्रकार से ज्यादा से ज्यादा और कम समय में मछली पालना है इसमें कृषकों को सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना के बारे में विशेष जानकारी दी गई और सभी को दुर्घटना बीमा योजना का फॉर्म भी दिया गया ,दुर्घटना बीमा योजना के तहत यदि  कोई भी मत्स्य किसान बीमा का लाभ लेता है और उसकी किसी भी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो इसके पश्चात बीमा के रूप में नॉमिनी को 5 लाख रुपए सरकार की ओर से दी जाएगी और आंशिक रूप से जो अपंग होते है तो उसको 2लाख 50 हजार रुपया दी जाएगी। इस योजना का लाभ 18 साल से 70 साल  के कृषकों को ही मिलता है इसके साथ प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत तालाब का निर्माण, मछली बेचने के लिए साइकिल आइस बॉक्स, मोटरसाइकिल आइस बॉक्स इन सब चीजों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई, मत्स्य का  सब्सिडी के बारे में भी जानकारी दी गई । आइस बॉक्स जिला कार्यलय में उपलब्ध है बैठक में मुख्य रूप से जिला मत्स्य  पदाधिकारी मौजूद थे

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/n7hy

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *