संवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन मसलिया में गुरुवार को मतदाता पूर्णरीक्षण को लेकर बीएलओ के साथ एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला बीडीओ पंंकज कुमार रवि की अध्यक्षता में हुई। ततपश्चात बीडीओ श्री रवि ने उपस्थित बीएलओ को जानकारी दिया कि विशेष मतदाता संक्षिप्त कार्य घर घर पहुंच कर करें। यह कार्यक्रम 22 जुलाई से 21 अगस्त 2023 तक होगी। एक अगस्त 2023 तक 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नये मतदाताओं का नाम 2024 की मतदाता सूची में अंकित किया जाय। मतदाताओं का पहचान पत्र के फोटो साफ होनी चाहिए। घर घर पहुंच कर सभी लोगों को जागरूक कर शत प्रतिशत कार्य करें। कार्यशाला में बीडीओ के अलावा जब्बार अंसारी, सिमंत माजि, अमरीश शर्मा, निलीमा हेंब्रम, सरस्वती मुर्मू, काजोली सोरेन, रोशन बीबी, राधारानी, मकलू सहित अन्य बीएलओ कर्मी उपस्थित थे ।