प्रखण्ड सभागार में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

स्कूल रुआर 2023 बैक टू स्कूल अभियान की सफलता को लेकर की गई चर्चा

1

*शिकारीपाड़ा/दुमका/ स्कूल रुआर 2023 बैक टू स्कूल अभियान की सफलता को लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना के निर्देशानुसार   बुधवार को प्रखंड उप प्रमुख वाहिद अंसारी की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई| जिसमें प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के साथ-साथ वरीय शिक्षक,सभी 22 पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य सहित प्रखंड के शिक्षाकर्मीयो ने भाग लिया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी कुमार हर्ष ने कहा कि स्कूल रुआर 2023 के तहत सरकार की यह मंशा है कि 5 से 18 वर्ष के ऐसे छात्र-छात्राएं जिन्होंने विद्यालय जाना छोड़ दिया हैं उन्हें पुनः विद्यालय से जोड़ना है |इसके लिए 16 जून 2023 से 15 जुलाई 2023 तक विशेष कार्यक्रम चलाने का प्रावधान किया गया है| जिसमें जनप्रतिनिधियों की सहभागिता अति महत्वपूर्ण है| जब तक हमारे बच्चे शिक्षित नहीं होंगे शिक्षित समाज की परिकल्पना करना अनुचित होगा| इसलिए शिक्षा पर विशेष बल देते हुए सभी को एक साथ मिलकर इस अभियान को सफल बनाना है|अवसर पर अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी कुमार हर्ष के साथ अंचलाधिकारी राजू कमल,प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा, प्रखंड शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी,प्रखंड के सभी बीआरपी सीआरपी मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/44f6

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *