कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने की अध्यक्षता
कृषि के आधारभूत संरचनाओं को दुरूस्त कर रही है सरकारः -कृषि मंत्री
उन्नत कृषक और आधुनिक खेती सरकार का लक्ष्यः- उपायुक्त
देवघर I एक दिवसीय कृषि अवसंरचना कोष को लेकर कार्यक्रम का आयोजन शिल्पग्राम स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। इस दौरान कार्यक्रम का विधिवत्त उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर माननीय मंत्री कृषि, पशुपालन सहकारिता विभाग श्री बादल पत्रलेख एवं उपस्थिति जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों के हित में सरकार लगातार बेहतर कदम उठा रही है। इस उद्देश्य से किसानों के हित में उनके आधारभूत संरचनाओं को ठीक करने के उद्देश्य से कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी उदेश्य से कृषि अवसंरचना को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आगे अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। कृषि अवसंरचना योजना कोष जैसी महत्वपूर्ण योजना के माध्यम से सुदूर किसानों को लाभ पहुंचाने का पूर्ण प्रयास है। जब किसानों की बात आती है तब हमारी सरकार सबसे पहले किसानों को प्राथमिकता देती है। कृषकों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम के लिए पूरे जिला प्रशासन का धन्यवाद। किसानों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो इसे लेकर विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में देवघर जिला कृषि क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल करने वाला है। कृषकों का आंकड़ा हमारे पास मौजूद है। आंकड़े की मदद से हम योजना बना पा रहे हैं। स्थानीय लोगों को योजनाओं से लाभान्वित कर पा रहे हैं। किसानों को मदद प्रदान करने हेतु सरकार प्रतिबद्ध है। आज किसान भी बहुत जागरूक है तथा सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं। कृषक बेहतर खेती कर सके इसके लिए सरकार द्वारा सिंचाई की संपूर्ण व्यवस्था की जा रही है। किसान खेती को व्यवसाय के रूप में डेवलप करना चाहते हैं तो सरकार एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड अवेलेबल कराने का काम कर रही है। पिछले वर्ष भी है काम किया गया था, लेकिन लोगों में जागरूकता की कमी होने के कारण अधिक कृषकों को लाभ नहीं मिल पाया। इस बार सभी लोग मिलकर मिशन मोड पर काम कर रहे हैं, ताकि योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके। कृषकों को बड़े पैमाने पर खेती करने हेतु सरकार बहुत बड़े सहयोग कर रही है। आप सभी जागरूक बने तथा योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय वृद्धि करें। यहां उपस्थित किसान बाहर जाकर अपने परिचित को इन सभी योजनाओं से तथा की गई बातों से अवगत कराएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों को योजना का लाभ मिल सके। हम सभी के संयुक्त मेहनत से आने वाले दिनों में किसानों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करते हुए सशक्त बनाया जाएगा। कृषि अवसंरचना कोष जागरूकता अभियान कार्यक्रम छोटे एवं सीमांत किसानों के साथ-साथ उद्यमियों को बैंको से जोड़ने और कृषि बुनियादि ढाचे के विकास हेतु ऋण प्राप्त करने की योजना है, जो फसल कटाई के बाद के प्रबंधन, प्रसंस्करण और कुछ अन्य संबद्ध गतिविधियों में सहायता करती है। किसानों को सीधे उपभोक्ताओं के मांग के आधार पर कृषि उत्पाद एवं अन्य बेचने की अनुमति देने के लिए बेहतर विपणन बुनियादी ढांचे और किसानों के लिए मूल प्राप्ति में वृद्धि से किसानों की आय में वृद्धि होगी।
● कार्यक्रम के दौरान कृषकों के बीच माननीय मंत्री द्वारा निम्न परिसम्पितियों का वितरण गया….
इसके अलावा माननीय मंत्री श्री बादल पत्रलेख द्वारा कार्यक्रम के दौरान भूमि संरक्षण सर्वेक्षण कार्यालय की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-23 में कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत महिला स्वयं सहायता समूह, महिला सखी मंडल, कृषक, लेम्पस पैक्स का अनुदानित दर पर ट्रैक्टर, पावर टीलर, रीपर एवं उसके सहायता कृषि यंत्र का वितरण किया गया, जिनमें से हरकट्टा प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति को वीएसटी टीलर ट्रैक्टर एवं रोटावेटर, मां काली आजिविका सखी मंडल को स्वराज ट्रैक्टर एवं रोटावेटर, यमुना आजिविका सखी मंडल को स्वराज ट्रैक्टर एवं रोटावेटर, सारवां फर्नस भेजीटेबल एवं प्रोडसर क0लि0 को महिन्द्रा ट्रैक्टर एवं रोटावेटर, संतोषी आजिविका सखी मंडल को वीएसटी टीलर ट्रैक्टर एवं रोटावेटर, जलछाजन समिति बन्दे को महिन्द्रा ट्रैक्टर एवं रोटावेटर एवं जय मां काली आजिविका सखी मंडल को महिन्दा ट्रैक्टर एवं रोटावेटर दिया गया। साथ ही भूमि संरक्षण सर्वेक्षण कार्यालय की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-23 में कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत लघु सिमांत कृषक, महिला स्वयं सहायता समूह एवं कृषक समूहों को अनुदानित दर पर पम्पसेट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री श्री बादल द्वारा जिला पशुपालन कार्यालय की ओर से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना वितीय वर्ष 2022-23 अन्तर्गत विभिन्न प्रखण्डों में 77 लाभुकों के बीच परिसम्पतियों को वितरण किया गया। साथ हीं जिला गव्य विकास कार्यालय की ओर से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अन्तर्गत मिनी डायरी एवं दुधारू गाय वितरण किया गया, जिनमें से रम्भा देवी, रीता देवी, मामता देवी, पंचा देवी को दो-दो गाय एवं रवि शंकर पाठक व उर्मिला देवी को मिनी डेयरी (05 गाय) का वितरण किया गया। साथ हीं 15 यूनिट बकरी व 65 युनिट बतख का वितरण किया गया। वहीं जिला मत्स्य कार्यालय की और से छः योजना जैसे वेद व्यास योजना, मत्स्य रियरिंग तालाब निर्माया योजना, मत्स्य प्रसार, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान योजना, तालाब तथा जलाशय मत्सय का विकास एवं जिर्णोद्धार योजना, समेकित मत्स्य पालन योजना, केज कल्चर विस्तार एवं सुदृढ़िकरण योजना, फीड बेस्ड फिशरिज योजना एवं मत्स्य विपनन योजना के अन्तर्गत लाभुकों को लाभान्वित किया गया। इसके अलावे आत्मा कार्यालय के द्वारा एनएफएसएम दल्हन 2022-23 के तहत 252 कृषकों के बीच 17.40 क्विंटल गरमा मूंग एवं 4250 कृषकों के बीच 85 क्विंटल सरसों मीनीकट का प्रत्यक्षण बीज का वितरण किया गया। इसके अलावा 80 प्रतिशत अनुदान पर 35 लाभुकों के बीच पम्पसेट का वितरण, 80 प्रतिशत अनुदान पर 5 कृषकों के बीच पावर नेफसेक का वितरण, 80 प्रतिशत अनुदान पर 38 कृषकों के बीच मैनुअल स्प्रेयर का वितरण, 80 प्रतिशत अनुदान पर दो कृषकों के बीच रोटावेटर का वितरण एवं 03 कृषकों के बीच अनुदानित दर पर थ्रेसिंग फ्लोर का निर्माण कराया गया।
इसके अलावा माननीय मंत्री द्वारा जानकारी दिया गया कि जिला उद्यान कार्यालय देवघर के द्वारा वितीय वर्ष 2022-23 में चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं यथा-उद्यान विकास की योजनान्तर्गत देवघर जिले के 200 किसानों को 5 दिवसीय उद्यानिकी एवं मशरूम प्रशिक्षण कराया गया, उद्यान विकास की योजनान्तर्गत देवघर जिले के 9 युवाओं को 25 दिवसीय माली प्रशिक्षण कराया गया, उद्यान विकास की योजनान्तर्गत देवघर जिले में 12 एकड़ में केला की खेती कराया गया, उद्यान विकास की योजनान्तर्गत देवघर जिले में 130 एकड़ में गन्दा फूलों की खेती कराया गया, उद्यान विकास की योजनान्तर्गत देवघर जिले में 250 एकड़ में सब्जी की खेती कराया गया, उद्यान विकास की योजनान्तर्गत देवघर जिले में 45 एकड़ में ओल की खेती हेतु ओल कंद वितरण किया गया, उद्यान विकास की योजनान्तर्गत देवघर जिलें में 20 एकड़ में अदरख की खेती हेतु अदरख बीज वितरण किया गया, उद्यान विकास की योजनान्तर्गत मशरूम उत्पादन हेतु देवघर जिले में 6000 इकाई मशरूम कीट वितरण किया गया एवं उद्यान विकास की योजनान्तर्गत पपीता की खेती हेतु देवघर जिलें में 20000 पपीता को पौधा वितरण किया गया। इसके अलावा सहकारिता विभाग द्वारा 5 एमटी क्षमता का सौर ऊर्जा चलित कोल्ड रूम तीन पैक्सों यथा-टटकियो पैक्स, टेकरा पैक्स एवं पीपरा पैक्स को दिया गया है, जिसका निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। साथ ही मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना अन्तर्गत कुल 298669 आवेदनों के विरूद्ध 229434 आवेदनों को सत्यापित किये जा चुके हैं। वहीं कृषि कार्यालय की ओर से विभिन्न योजना अन्तर्गत परिसम्तियों का वितरण गया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त डॉ ताराचंद, जिला परिषद अध्यक्ष, बीस सूत्री उपाध्यक्ष, अन्य जनप्रतिनिधि, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, संबंधित प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, परियोजना उप निर्देशक आत्मा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, के0वी0के0, सुजानी, आत्मा, देवघर से संबंधित अधिकारी, कर्मी व जनसंपर्क कर्मी आदि उपस्थित थे।