ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल की हुई आमने-सामने से भिडंत, एक घायल

IMG-20230304-WA0016
देवीपुर। थाना क्षेत्र के सत्संग भिरखीबाद मुख्य मार्ग पर स्थित देवीपुर हाट के समीप गिरिडीह की और से एक नया ट्रेक्टर देवघर शोरूम जाने के क्रम में वहीं देवघर की ओर से आ रहे एक मोटर साईकिल जिसका नम्बर- जेएच 15 एम 7814 दोनों वाहन आमने- सामने टक्कर हो गई।  फलस्वरूप मोटर साईकिल सवार को  गंभीर चोटे लगी। वहीं दुर्घटना को देखते ही आस-पास के सैंकड़ों लोग जुट गये एवं घायल हुए मोटर साईकिल चालक को सड़क  किनारे किया।  ट्रेक्टर चालक को पकड़ लिया। वहीं घटना की सूचना देवीपुर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह को दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने थाना के एएसआई सुधीर कुमार शर्मा को सुरक्षाबलों के साथ घटना स्थल पर भेज दिया। वहीं घायल हुए मोटर साईकिल चालक को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया।  आस-पास  के ग्रामीणों के जुटने पर मोटर साईकिल चालक की पहचान देवीपुर थाना क्षेत्र के बारवां पंचायत के बाघरायडीह निवासी सुरेश पुजहर के रूप में हुआ है। वहीं देवीपुर पुलिस ट्रेक्टर व क्षतिग्रस्त मोटर साईकिल एवं ट्रेकर चालक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले  गये।  पुलिस मामले की छान-बीन  में जुटी है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9g5j

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *